मुरादाबाद से बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का निधन, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया शोक

BJP Candidate Kunwar Sarves passes away: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीजेपी ने उन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस बार उम्मीदवार बनाया था।

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। देरशाम उनका अस्पताल में निधन होगा। इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की।

Kunwar Sarvesh passes away

कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर विधायक रितेश गुप्ता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर है कि मुरादाबाद लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. उनके परिवार के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मुरादाबाद के लिए बहुत दुखद खबर है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।"

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर पीएम मोदी शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. वह अपनी अंतिम सांस तक जनसेवा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहे. उनका निधन अपूरणीय है पार्टी के लिए क्षति। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

वहीं मुरादाबाद से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी के निधन पर पार्टी विधायक रितेश गुप्ता ने दुख व्यक्त किया है। उन्होने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर है कि मुरादाबाद लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. उनके परिवार के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मुरादाबाद के लिए बहुत दुखद खबर है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।"

सीएम योगी जताया दुख
कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"

दरअसल, मुरादाबाद सीट पर कल ही मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग होनी है। सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, ऐसे में वे चुनाव प्रचार से दूर रहे थे।

बीजेपी के मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। कुंवर सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह बिजनौर के बढ़ापुर से विधायक हैं। वे पेशे से बिजनेसमैन थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। वर्ष 2014 में सर्वेश सिंह पहली बार मुरादाबाद से सांसद बने थे। इससे पहले वे ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से 4 बार विधायक चुने गए थे। सर्वेश कुमार के बेटे कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा में ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे 2014 में कांठ विधानसभा क्षेत्र में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर चर्चा में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+