Exit Poll 2024 को संजय राउत ने बताया पैसे का खेल, बोले- ये आंकड़ा पीएम मोदी के कैमरे से आया है
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसपर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह जो एग्जिट पोल का आंकड़ा सामने आया है यह सिर्फ पैसे का खेल है।
संजय राउत ने कहा ये आंकड़ा हमारे प्रधानमंत्री जो 10-12 कैमरा लगाकर साधना और तपस्या कर रहे थे, यह उसी कैमरे से आया हुआ आंकड़ा है। ये एग्जिट पोल,ओपीनियन पोल के कॉर्पोरेट खेल है, ये पैसा फेको, तमाशा देखो है। जो आंकड़ा चाहिए निकाल सकते है।

राउत ने कहा कि अगर कल हम सत्ता में होंगे और हमारे पास बेहिसाब पैसा होगा तो हम भी हमें जो आंकड़ा चाहिए, वो एग्जिट पोल से निकाल सकते हैं। यह मटका है, हमें यह मालूम है।
सबके ऊपर दबाव है
इसके साथ ही संजय राउत ने दावा किया है कि किसी भी हालत में इंडिया ब्लॉक 295 से 310 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल के आंकड़े पर उन्होंने कहा ये जो 10-15 एग्जिट पोल के आंकड़े हैं यह डर है।
राउत ने एग्जिट पोल को खेल-धंधा बताया है। उन्होंने कहा कि ये लोग कोई एनजीओ तो चला नहीं रहे हैं। कोई पैसा देता है तो उस हिसाब से आंकड़े लाकर रखते हैं। सबके ऊपर दबाव भी है।
अमित शाह डीएम को धमका रहे हैं
जयराम रमेश के ट्वीट का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि जयराम रमेश ने कल ट्वीट करके जानकारी दी है कि देश के कार्यवाहक गृहमंत्री अमित शाह ने 150 से अधिक डीएम को फोन करके धमकी दी है।
आखिर ये क्यों धमका रहे हैं, क्या चुनाव में गड़बड़ी करना चाहते हैं, मतगणना में गड़बड़ी करना चाहते हैं। अपने हिसाब से निर्णय में फेरबदल करना चाहते हैं आप, ये आपका लोकतंत्र हैं। हमारा पूरी तरह से सबके ऊपर ध्यान हैं। इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। हम 35 से अधिक सीटें महाराष्ट्र में जीतने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications