Lok Sabha Election 2024 Result: 'शाह से लेकर गोयल तक...' मोदी के इन मंत्रियों ने फिर से लहराया जीत का परचम
LOK Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं, एनडीए ने एक बार फिर से बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन भाजपा की सीटें काफी कम हो गई हैं। चुनाव में जोर-जोर से '400 पार का' नारा लगाने वाली भाजपा सिर्फ 240 सीटों पर सिमट गई है।
उसके कई नामचीन मंत्री चुनाव हार चुके हैं, जिसमें कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद मेनका गांधी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

लेकिन वहीं उसके कई मंत्रियों पर फिर से जनता ने भरोसा जताया है और भारी मतो से विजयी बनाया है। आइए एक नजर डालते हैं मोदी कैबिनेट के उन मंत्रियों पर, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में फिर रचा इतिहास।
- अमित शाह: गांधीनगर से शाह ने दर्ज की भारी जीत।
- नागपुर सीट: नितिन गडकरी ने तीसरी बार यहां से जीत दर्ज की है, वो यहां पर 6,55,027 वोटों से जीत हैं।
- हमीरपुर सीट: बीजेपी के लोकप्रिय नेता में से एक अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से भारी जीत अर्जित की है।
- सिकंदराबाद सीट: जी किशन रेड्डी ने यहां पर करीब 49 हजार वोटों से फतेह हासिल की है।
- गुना सीट: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां पर जीत दर्ज की है।
- बेगुसराय सीट: बेगुसराय सीट पर एक बार फिर से गिरिराज सिंह को भारी जीत मिली है।
- डिब्रूगढ़ सीट: सर्बानंद सोनोवाल ने असम की डिब्रूगढ़ सीट पर वोटों से जीत हासिल की है।
- राजकोट सीट: पुरुषोत्तम रुपाला भारी मतों से जीवित है।
- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट: नारायण राणे ने यहां से दो बार से जीत रहा है।
- उजियारपुर सीट: उजियारपुर लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत हासिल की।
- नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट: अजय भट्ट से भारी मतों से जीत हासिल की।
- अलवर सीट: भूपेंद्र यादव से भारी मतों से जीत हासिल की।
- अरुणाचल पश्चिम सीट: किरण रिजिजू ने कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की।
- जोधपुर सीट: गजेंद्र सिंह शेखावत को भारी मतों से विजयी हुए।
- बीकानेर सीट: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी बीकानेर सीट फतेह हासिल की।

- पोरबंदर सीट: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी फतेह हासिल की।
- संबलपुर सीट: ओडिशा के संबलपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जीत हासिल की है।
- धारवाड़ सीट: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्नाटक की इस सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी।
- बेंगलुरु उत्तर सीट: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने जीत हासिल की है।
- लखनऊ सीट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारी जीत हासिल की है।
- गांधीनगर सीट: अमित शाह ने भारी जीत हासिल की है।
- मुंबई उत्तर सीट: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारी जीत हासिल की है।
लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
- एनडीए - 292 सीटें
- इंडिया गठबंधन- 234 सीटें
- बीजेपी- 240 सीटें












Click it and Unblock the Notifications