Lok sabha election 2024: अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय, शाम तक नाम का ऐलान, कल करेंगे नामांकन

Rahul Gandhi Amethi, देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट अमेठी और रायबरेली को लेकर अभी भी संस्पेंस बरकरार है। अमेठी और रायबरेली में नामांकन दाखिल करने के लिए अब एक दिन का समय बचा है। कांग्रेस की ओर से इन दोनों के लिए अभी तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है।

लेकिन इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि, राहुल गांधी की ओर से अमेठी के लिए हामी भर दी गई है। जिसके बाद अमेठी से लेकर दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि, पार्टी शाम तक अमेठी के लिए राहुल गांधी के नाम का ऐलान कर देगी।

Lok sabha election 2024 Rahul Gandhi contest from Amethi will file nomination tomorrow

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा नामांकन की तैयारियों के सिलसिले में अमेठी पहुंचे हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि, कांग्रेस आज शाम तक राहुल गांधी के के नाम का ऐलान कर देगी।

किशोरी लाल शर्मा की ओर से कहा गया है कि, अमेठी से गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। सारी तैयारियां उनके ही लिए है। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि गांधी परिवार से ही कोई सदस्य अमेठी से लड़े। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज कोई घोषणा हो जाएगी। सीईसी ने सारी जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया है। आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

जयराम रमेश ने कहा कि, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना होगा। ये दोनों हमारे स्टार प्रचारक हैं लेकिन सीईसी, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन यह उनकी निजी पसंद है। उन्हें निर्णय लेना होगा।

बता दें कि अमेठी को लेकर स्थिति फिलहाल भले ही साफ हो गई हो, लेकिन रायबरेली को लेकर संस्पेंस अभी बरकरार है। इस सीट पर लड़ने के लिए प्रियंका गांधी के उपर काफी जोर दिया जा रहा है। लेकिन रायबरेली में भी तैयारियां जोरों पर हैं। रायबरेली में कांग्रेस ने नॉमिनेशन के अंतिम दिन 3 मई को रोड-शो किया जाएगा। रायबरेली जिला इकाई की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेगा रोड-शो के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा गया है।

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं। इस सीट से गांधी परिवार के सदस्य दशकों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और यहां से संसद जाते रहे हैं। पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। पांचवें दौर में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+