Exit Poll के आंकड़ों के बाद प्रशांत किशोर ने भी लोगों को अपनी राय दी
लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जिस तरह से तमाम एग्जिट पोल सामने आए है, उसके बाद तुरंत बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि स्वयंभू विशेषज्ञों के चक्कर में अपना समय बर्बाद मत कीजिए।
प्रशांत किशोर ने कहा अगली बार चुनाव और राजनीति की बात हो तो अपना क़ीमती वक़्त ख़ाली बैठे फ़र्ज़ी पत्रकार, बड़बोले नेताओं और सोशल मीडिया के स्वयंभू विशेषज्ञों की फ़िज़ूल की बातों और विश्लेषण पर बर्बाद मत करिए।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने एक टीवी इंटरव्यू में स्पष्ट तौर पर कहा था कि इस चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की वापसी होने जा रही है। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में भी भाजपा को पिछली बार जितनी ही सीटें मिल सकती हैं। संभव है कि इस बार प्रदर्शन थोड़ा बेहतर हो।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों में कुछ हद तक भाजपा सरकार के खिलाफ निराशा जरूर है लेकिन बड़े स्तर की बात करें तो ऐसा गुस्सा नहीं दिखाई दे रहा है कि लोग भाजपा सरकार को हटाने जा रहे हैं।
चुनाव के बाद तमाम एग्जिट पोल की बात करें तो एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 361-401 सीटें मिल रही हैं। जबकि इंडिया अलायंस को 131-166 सीटों पर जीत मिल सकती है।
वहीं एबीपी न्यूज और सी वोटर की बात करें तो एनडीए को 353-383 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। इंडिया अलायंस को 152-182 सीटों पर जीत मिल सकती है।
न्यूज 18 के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 355-370 सीटों पर जीत मिल सकती है। इंडिया गठबंधन को 125-140 सीटों पर जीत मिल सकती है। ऐसे में इन तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
बहरहाल देखने वाली बात है कि 4 जून को जब चुनाव आयोग असल मतगणना करेगा तो यह देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications