Election 2024: 'मेरी 100 साल की मां का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ', चुनाव में 'ब्रांड मोदी' पर PM
Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ब्रांड मोदी' की हवा पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। पीएम ने कहा कि देश को किसी ब्रांड की जरूरत नहीं है। देश समझ सकता है कि मेरी जिंदगी कुछ अलग है।
दरअसल, पीएम मोदी से एक इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार में उनके नाम को ब्रांड के रूप में इस्तेमाल करने के बारे में पूछा गया। इस दौरान धानमंत्री ने अपनी दिवंगत मां का उल्लेख किया, जिन्होंने अपने अंतिम दिन एक सरकारी अस्पताल में बिताए थे, उनकी सरल जीवनशैली के प्रमाण के रूप में।

पीएम ने कहा कि एक व्यक्ति, जिसने 13 साल तक एक राज्य के सीएम और 10 साल तक पीएम के रूप में काम किया है। उसकी 100 साल की मां अपने आखिरी दिन सरकारी अस्पताल में बिताती है, तो उस देश को किसी ब्रांड की जरूरत नहीं है।
2022 में मोदी की मां का निधन
2022 में मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया था। हीराबेन गांधीनगर के पास रायसन गांव में मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। प्रधानमंत्री अपनी गुजरात यात्रा के दौरान नियमित रूप से रायसन जाते थे और अपनी मां के साथ समय बिताते थे।
250 जोड़ी कपड़े रखने का आरोपों भी हुआ जिक्र
मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की एक उल्लेखनीय घटना का भी जिक्र किया, जब गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री अमरसिंह चौधरी ने उन पर 250 जोड़ी कपड़े रखने का आरोप लगाया था। जनता के आरोपों का सीधा जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि मैं इस आरोप को स्वीकार करता हूं, लेकिन मैंने जनता से पूछा... क्या उन्हें ऐसा सीएम चाहिए, जो 250 करोड़ रुपये चुराता हो या ऐसा सीएम जिसके पास 250 कपड़े हों?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भौतिक संपदा से परे ईमानदारी वाले नेता के लिए भीड़ के भारी समर्थन ने उनके आलोचकों को चुप करा दिया। गुजरात की जनता ने एक स्वर में कहा कि 250 कपड़ों वाला सीएम चलेगा। उसके बाद, उनमें आरोप लगाने की हिम्मत नहीं रही।
'400 सीटों को पार करेगी NDA'
मोदी ने देश को अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन देते हुए कहा कि मैंने इस देश के लोगों से कहा है कि मैं कभी भी बुरे इरादे से कुछ नहीं करूंगा। साक्षात्कार के दौरान, मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि 4 जून को चुनाव परिणाम आने पर उनका एनडीए गठबंधन लोकसभा में 400 सीटों को पार कर जाएगा। पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून 400 पार।











Click it and Unblock the Notifications