Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: 'आपका वोट आपकी आवाज है...', पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है, आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए लोगों में दूना उत्साह देखा जा रहा है।
पीएम मोदी ने देश के लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि 'लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें।'

'जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा'
'जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!'
'केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है'
आपको बता दें कि आज जहां-जहां वोटिंग हो रही है, उनमें केरल की 20 सीटें, कर्नाटक की 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8 सीटें, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटें शामिल हैं।
चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरणों में मतदान होंगे, चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा।












Click it and Unblock the Notifications