Opinion Poll: तेलंगाना में फेल हो गई PK की भविष्यवाणी? किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीट? सबसे चौंकाने वाला सर्वे
Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: तेलंगाना में लोकसभा चुनाव से पहले एक ओपिनियन पोल आया है, जिसमें प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत की भविष्यवाणी की गई है। वहीं इस चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सफाए का भी अनुमान जताया गया है।
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं, जिसको लेकर चुनाव से पहले का यह सर्वेक्षण 'लोक पोल' ने किया है, जिसके नतीजे बहुत ही चौंकाने वाले हैं। खासकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तेलंगाना को लेकर जो अनुमान जाहिर कियाथा, उससे भी यह काफी उलट लग रहा है।

तेलंगाना में आज चुनाव हुए तो कांग्रेस की बंपर जीत- 'लोक पोल' सर्वे
'लोक पोल' ने दावा किया है कि उसने तेलंगाना के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 1,350 सैंपल साइज के आधार पर अपना विश्लेषण किया है, जिसके मुताबिक सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों से भी बहुत ज्यादा सफलता मिलने का अनुमान है।
तेलंगाना में कांग्रेस को 13 से 15 सीट- सर्वे
तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। 'लोक पोल' के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार अगर आज (सैंपल जुटाए जाने वाले दिन) चुनाव करवाए गए तो कांग्रेस पार्टी को राज्य की अधिकतर सीटों पर जीत मिल सकती है। 'लोक पोल' के मुताबिक तेलंगाना में-
कांग्रेस- 13-15 सीट
बीजेपी- 02-03 सीट
बीआरएस- 00-01 सीट
एआईएमआईएम- 01 सीट
प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लिए जताया था बड़ा अनुमान
7 अप्रैल को ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक बड़ा इंटरव्यू दिया था, उसमें उन्होंने तेलंगाना में इस बार भाजपा को बड़ी सफलता मिलने की बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि 'तेलंगाना में ये (भाजपा) पहली या दूसरी पार्टी रहेगी, जो कि बड़ी चीज है।' लेकिन, 'लोक पोल' सर्वे में बीजेपी के पक्ष में वैसे आंकड़े नहीं दिख रहे हैं, जिसकी ओर प्रशांत किशोर ने अनुमान जताया था।
तेलंगाना में कांग्रेस की बड़ी जीत की वजह- सर्वे की दलील
'लोक पोल' सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की ओर से जो गारंटियां लागू की गई हैं, उसे आम जनता खासकर महिलाएं बहुत ही पसंद कर रही हैं।
- इस सर्वे का यह भी दावा है कि ग्रामीण तेलंगाना में राहुल गांधी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।
- राज्य में जो भाजपा के मौजूदा सांसदों के खिलाफ बहुत ज्यादा एंटी-इंकंबेंसी है।
- कांग्रेस को मल्काजगिरि, मेडक और चेवेल्ला, खासकर हैदराबाद के इलाके में बहुत ज्यादा सफलता मिल रही है।
- तेलंगाना के दलित, आदिवासी, रेड्डी और मुसलमान कांग्रेस के समर्थन में हैं।
- बीआरएस राज्य में अप्रासंगिक हो गई और हो सकता है कि एक भी सीट न जीते। केसीआर का अब प्रभाव खत्म हो गया है और केटीआर को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा।
- बीआरएस का वोट शेयर घट रहा है और कांग्रेस की नीतियों के चलते वह इसकी ओर शिफ्ट हो रहा है।
- राज्य सरकार ने जो जातिगत जनगणना का वादा किया है, उससे पिछड़े वर्ग में बहुत अच्छा संदेश गया है।
तेलंगाना में 2019 का चुनाव परिणाम
टीआरएस- 9 सीट (42% वोट)
कांग्रेस- 3 सीट (30% वोट)
बीजेपी- 4 सीट (20% वोट)












Click it and Unblock the Notifications