नीतीश का बड़ा दावा, I.N.D.I.A. में और भी पार्टियां होंगी शामिल,अभी 26 दल कौन हैं? जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को लेकर रविवार को बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली उनकी बैठक के दौरान इस गठबंधन में और भी पार्टियां जुड़ेंगी। पिछले महीने बेंगलुरु में हुई इनकी बैठक में 26 पार्टियां पहुंची थीं।

हालांकि, जेडीयू सुप्रीमो और बिहार के सीएम ने यह खुलासा नहीं किया है कि वो कौन सी पार्टियां हैं, जो बीजेपी विरोधी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने में सूत्रधार की भूमिका निभाई है और उनके इस ब्लॉक के संयोजक बनाए जाने की भी चर्चाएं जोर पर हैं।

nitis kumar on india alliance

हमारे गठबंधन में कुछ और राजनीतिक पार्टियां शामिल होंगी- नीतीश
पटना में नीतीश ने रविवार को कहा, 'मुंबई में होने वाली अगली बैठक के दौरान हम अगले साल होने वाले आम चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। सीटों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और कई अन्य एजेंडा तय किए जाएंगे। हमारे गठबंधन में कुछ और राजनीतिक पार्टियां शामिल होंगी।'

अपने लिए मेरी कोई चाहत नहीं है- बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश बोले कि 'मेरी इच्छा 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टियों की अधिकतम संख्या को एकजुट करने की है। मैं उसी दिशा में काम कर रहा हूं......अपने लिए मेरी कोई चाहत नहीं है।' भाजपा विरोधी गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित की गई है।

पटना और बेंगलुरु में हो चुकी है बैठक
इससे पहले विपक्ष दल 23 जून को पटना में और 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में मिल चुके हैं। पटना में इनमें से अधिकतर दलों ने पहुंचकर भाजपा के खिलाफ एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी। जबकि, बेंगलुरु में गठबंधन में शामिल दलों की संख्या 26 तक पहुंच गई थी। यहां इसका नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) रखा गया था। मुंबई में इसके 'लोगो' और समन्वय समिति समेत संयोजक या संयोजकों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

अभी जो 26 पार्टियां विपक्षी गठबंधन में शामिल हैं, वे हैं-

1) कांग्रेस
2) टीएमसी
3) डीएमके
4) आम आदमी पार्टी
5) जनता दल (यूनाइटेड)
6) आरजेडी
7) समाजवादी पार्टी
8) आरएलडी
9) सीपीआई
10) सीपीएम
11) सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन
12) एनसीपी
13) शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे)
14) जेएमएम
15) अपना दल (कमेरावादी)
16) नेशनल कांफ्रेंस
17) पीडीपी
18) मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
19) आरएसपी
20) फॉरवर्ड ब्लॉक
21) एमडीएमके
22) वीसीके
23) केएमडीएमके
24) एमएमके
25) केरल कांग्रेस (मणि)
26) केरल कांग्रेस (जोसेफ)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+