क्या सच में माधवी लता की शादी के लिए अखबार में छपा था विज्ञापन? कौन हैं उनके पति और क्या करते हैं?
Madhavi Latha Marriage Story: इस बार निजामों के शहर हैदराबाद में भाजपा ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कट्टर हिंदू महिला माधवी लता को टिकट देकर चौंका दिया है क्योंकि माधवी लता का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है, ऐसे में जहां ओवैसी का छत्र राज है, वहां से भाजपा की ओर से एक हिंदू महिला को टिकट देना हर किसी को हैरान कर गया।

जिस दिन से माधवी लता के नाम का ऐलान हुआ है, उसी दिन से लोग माधवी लता के बारे में जानने को उत्सुक हैं। लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि माधवी लता एक इंडस्ट्रीयलिस्ट, अस्पताल की मालकिन और कुशल भरतनाट्यम नर्तकी हैं।
सनातन धर्म से प्रेम करती हूं-माधवी लता
वो सनातन धर्म से प्रेम करती हैं और इसके बारे में वो लोगों को कथाएं भी सुनाती हैं, यही नहीं उन्होंने हैदराबाद में काफी सोशल वर्क भी किया है, जिसके कारण ही उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट दिया है।
मुस्लिम एरिया में जाने से बिल्कुल भी नहीं डरतीं- माधवी लता
हाल ही में इंडिया टीवी के मशहूर कार्यक्रम 'आप की अदालत' में उन्होंने खुलकर अपने और अपने परिवार के बारे में बात की। उनसे सवाल किया गया था कि 'आप बहुत बहादुर हैं और मुस्लिम एरिया में जाने से बिल्कुल भी नहीं डरतीं?' तो इस पर माधवी लता ने कहा था कि 'जब आप सच्चे होते हैं ना तो आपको बिल्कुल भी डर नहीं लगता है, मुझे पता है कि ऊपरवाला मेरे साथ है।'
'आप तो ऐसे कह रहे हैं कि जैसे मैं सच में ससुराल पहुंच गई थी'
तो इस पर शो के होस्ट रजत शर्मा ने उनसे कहा था कि 'तो इसी वजह से आप अपने पति के घर भी चली गईं थीं शादी से पहले? तो इस पर माधवी लता जोर-जोर से हंसने लग गईं और उन्होंने कहा कि 'आप तो ऐसे कह रहे हैं कि जैसे मैं सच में ससुराल पहुंच गई थी शादी से पहले? नहीं ऐसा नहीं है।'
मेरे पति ने शादी का विज्ञापन निकाला था-माधवी लता
दरअसल मेरे पति, जो कि चेन्नई आईआईटी से पढ़े हुए हैं, उन्होंने शादी का विज्ञापन निकाला था। तब मैं 25 साल की थी, मेरे पापा एक स्टोर मैनेजर थे और वो मेरी शादी के लिए काफी परेशान थे, कहते थे कि 25 साल की हो गई हो, शादी कब करोगी?
'महालक्ष्मी कभी किसी के घर पर पैसे खर्च करके थोड़े ही जाती है'
'मैंने अपने पति का एड देखा था, मेरी भी काफी लंबी-चौड़ी लिस्ट थी, दहेज मुक्त शादी के साथ-साथ मुझे वहां विवाह करना था, जहां शादी का सारा खर्चा लड़के वाले उठाएं, क्योंकि वेद बोलते हैं कि महालक्ष्मी को घर ला रहे हैं तो महालक्ष्मी कभी किसी के घर पर पैसे खर्च करके थोड़े ही जाती है।'
'एक पैसा दहेज नहीं दिया गया...'
लेकिन ईश्वर की कृपा हुई और फिर मेरे पति , जिनका नाम विश्वनाथ शर्मा, से हम मिले और फिर वैसी ही शादी हुई जैसे कि मैं चाहती थी, एक पैसा दहेज नहीं दिया गया और ना ही मैने एक पैसा खर्च करने दिया।' वो पूरी शादी का खर्चा स्वयं उठाकर मेरी डोली लेकर घर गए।'
एमिरेट्स विरिंची कंपनी के CEO हैं माधवी के पति
आपको बता दें कि माधवी लता के पति विश्वनाथ शर्मा, मौजूदा वक्त में एमिरेट्स विरिंची कंपनी के CEO हैं। माधवी तीन बच्चों की मां हैं, उनकी बड़ी बेटी और दूसरा बेटा IIT से पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं तीसरी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती हैं। माधवी लता का पूरा नाम कोमपेल्ला माधवी लता है, उन्होंने राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया है।
माधवी लता को Y PLUS सिक्योरिटी दी गई है
वो हिंदू समर्थित बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं और हाल ही में उन्हें Y PLUS सिक्योरिटी दी गई है। मालूम हो कि माधवी लता के लिए हैदराबाद सीट पर जीत दर्ज करना काफी मुश्किल है क्योंकि साल 1984 से इस सीट पर ओवैसी के खानदान का कब्जा रहा है।
इस बार हैदराबाद में पलटेगी बाजी?
पहले उनके पिता सुलतान सलाउद्दीन 20 साल तक इस सीट से एमपी रहे हैं और उसके बाद से असदुद्दीन ओवैसी का इस सीट राज रहा है, देखते हैं कि इस बार हैदराबाद में बाजी पलटती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications