Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 4 जून को कैसे चेक करें इलेक्शन रिजल्ट?
Lok Sabha Election Results 2024: देश के सबसे बड़े चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होंगे। सुबह 8 बजे से देशभर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले रूझान आने लगेंगे। इसके बाद फिर धीरे-धीरे एक-एक सीट पर चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों का मतदान शनिवार, 1 जून को समाप्त हो गया चुका है। ऐसे में अब पूरे देश की नजर परिणामों पर हैं, जो कि मंगलवार, 4 जून को शाम तक घोषित किए जाएंगे।

मतगणना कब शुरू होगी?
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की विधानसभाओं और विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए मतों की गिनती मंगलवार, 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त (ईसी) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने सभी मुख्य चुनाव अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की है।
कैसे देखें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे
वैसे तो तमाम मीडिया हाउस इस चुनाव को कवर करेंगे, इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी जाकर परिणाम देख सकते हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आपको विधानसभा क्षेत्र/संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दर्ज किए गए डेटा के अनुसार मतगणना के रुझान और परिणाम मिलेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर results.eci.gov.in के साथ-साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप, iOS और Android मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध होंगे।
Oneindia.com पर भी मिलेगा पल-पल का अपडेट
वनइंडिया हिंदी वेबसाइट पर भी आपको लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा सटीक पल-पल की अपडेट मिलता रहेगा। सभी 543 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणामों के साथ आपको यहां रिजल्ट से जुड़ी एनालिसिस स्टोरी भी मिलेंगी। इसके अलावा वेबसाइट के पेज पर आपको तमाम बड़ी सीटों के प्रत्याशियों की भी जानकारी उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications