Election 2024: INDIA गठबंधन की ओर से कौन होगा PM का चेहरा? जयराम रमेश ने बता दिया

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5 चरण संपन्न हो चुके हैं। अब दो अंतिम चरणों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगाने में जुटे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

वहीं, विपक्षी गुटों के दल INDIA गठबंधन में पीएम फेस को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। बुधवार को मीडिया के यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी पीएम चेहरा होंगे? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी चुप्पी तोड़ी और पीएम फेस को लेकर बड़ा दावा किया।

Jairam Ramesh

जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव व्यक्तियों के बीच सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है। इसलिए, इंडिया ब्लॉक ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पेश नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को जनादेश मिलने के बाद प्रधानमंत्री चुनने में केवल कुछ घंटे लगेंगे।

जयराम ने आगे कहा कि सवाल यह है कि किस पार्टी या गठबंधन को जनादेश मिलेगा.. पार्टियों को बहुमत मिलता है, पार्टी अपना नेता चुनती है और वह नेता पीएम बनता है। 2004 में 4 दिन के अंदर पीएम का नाम घोषित हो गया था। यह एक प्रक्रिया है।

खड़गे के बयान के बाद रमेश ने तस्वीर की साफ?
रमेश का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 4 जून को परिणाम घोषित होने के बाद इंडिया ब्लॉक सभी 26 गठबंधन सहयोगियों की बैठक में आम सहमति से प्रधानमंत्री का चयन करेगा। खड़गे ने कहा कि यह प्रक्रिया 2004 में पूर्व यूपीए द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+