लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले INDI bloc की अहम बैठक, जानिए क्या होगी रणनीति?

Lok Sabha Election INDIA Alliance: देश में जारी लोकसभा चुनाव 2024 अब अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। 1 जून को सातवें और अंतिम दौर की वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले विपक्षी दल के गठबंधन INDIA ने एक अहम बैठक बुलाई है।

विपक्ष के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) ब्लॉक ने 1 जून (शनिवार) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, यह बैठक उस दिन होगी, जिस दिन लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा।

INDIA Alliance

दिल्ली में होगी अहम बैठक

इंडिया ब्लॉक के सभी गठबंधन सहयोगियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो चुनाव परिणाम घोषित होने से 4 दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में होगी।

खासतौर से यह बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं, उनके तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक एक दिन पहले बुलाई गई है।

इन मुद्दों पर चर्चा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह बैठक लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उसके भविष्य के कदमों की समीक्षा और चर्चा के लिए बुलाई गई है।

बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुखों को मीटिंग में आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस ने किया ये दावा

बता दें कि इससे पहले शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के खत्म के तुरंत बाद कांग्रेस ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक पहले ही 272 सीटों का आधा आंकड़ा पार कर चुका है और कुल मिलाकर 350 से अधिक सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि इंडिया ब्लॉक एनडीए का सफाया करने के लिए तैयार है।

मालूम हो कि भाजपा से मुकाबला करने और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे हराने के लिए 28 विपक्षी दलों ने एक मेगा गठबंधन बनाया है, जो कि अलग-अलग राज्यो में सीट शेयरिंग के साथ चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+