'गुजरात में कितनी सीटें जीतेगी BJP', ससुर से विवाद के बीच रिवाबा जडेजा ने कर दी भविष्यवाणी

रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय बैठक में रिवाबा से लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया कि भाजपा कितनी सीटें जीतेगी? ये सुनकर रिवाबा ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी कर डाली, जिसकी अब जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।

बताते चलें कि दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रिवाबा जडेजा भी पहुंची हैं। इस दौरान पार्टी की जीत के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये पहली बार है। ये युवा जन प्रतिनिधियों के लिए एक अहम और जानकारीभरा सत्र होगा। इस बार हम जीतेंगे।

bjp gujarat election plan

रिवाबा ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर 5 लाख से भी ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ भाजपा जीतने वाली है। रिवाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार 400 के पार वाला नारा भी सफल होगा।

रिवाबा ने आगे कहा कि माहौल जोश से भरा हुआ है। गुजरात की बात करें तो प्रदेश को हमेशा आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने रोल मॉडल के तौर पर देखा है। ऐसे में यहां 26 की 26 लोकसभा सीटों पर यहां भाजपा की जीत होगी।

बताते चलें कि रिवाबा के इस बयान को भाजपा की जीत के आंकड़े की भविष्यवाणी के तौर पर देखा जा रहा है। लोग इसे भाजपा के 2024 के मोटो से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं रिवाबा जडेजा की बात की जाए, तो भाजपा नेत्री इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

बीते दिनों रिवाबा के ससुर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। ससुर का कहना था कि जबसे बेटे रवींद्र की शादी कराई है, सब कुछ खराब हो गया है। बेटा पिता की ओर ध्यान नहीं देता। वहीं बेटे ने पिता के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताकर कहा था कि उनकी पत्नी रिवाबा की छवि को धूमिल करने की कोशिशें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+