Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूटा! इन 3 सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी बात!

Samajwadi Party Congress: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच अब गठबंधन टूट गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है।

सोमवार (19 फरवरी) देर रात हुई बातचीत में गठबंधन टूटने की सबसे बड़ी वजह मुरादाबाद मंडल में तीन महत्वपूर्ण सीटों के आवंटन को लेकर असहमति है।

samajwadi party congress seat sharing

हालांकि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तब तक भाग नहीं लेगी जब तक कि कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे के समझौते को फाइनल रूप नहीं दिया जाता।

सपा और कांग्रेस के बीच चर्चा चली लंबी लेकिन नहीं बनी बात!

सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लंबी चर्चा चली। ज्यादातर सीटों पर आम सहमति तक पहुंचने के लिए दोनों पार्टियों की इच्छा के बावजूद मुरादाबाद के तीन सीटों को लेकर बात अटक गई। दोनों में से कोई भी पार्टी इन तीनों सीटों पीछे हटने को तैयार नहीं था।

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से बिजनोर सीट भी मांगी थी, लेकिन सपा मोरादाबाद या बिजनोर सीट देने को तैयार नहीं थी, जिससे दोनों पार्टियों में बात नहीं बन पाई।

अखिलेश यादव की पार्टी ने सोमवार को विवादास्पद सीटों को छोड़कर, कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों की आखिरी पेशकश की थी। सपा ने कांग्रेस को 11 सीट देने की बात ही थी।

सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, बांसगांव, महाराजगंज, बाराबंकी, कानपुर, झांसी, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, सहारनपुर जैसे हाई-प्रोफाइल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+