Lok Sabha Election 2024: BJP की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, PM मोदी समेत ये नाम शामिल

Lok Sabha Election 2024: अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी भी कोई कोर कसर छोड़ने की भूल नहीं करने वाली है।

वहीं, चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर जारी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का मंथन शनिवार को पूरा हो गया। बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की पहली सूची को अंतिम रूप देते हुए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

Lok Sabha Election

खास बात यह है कि उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शामिल हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में कई जनहित के फैसले लिए गए हैं। इस बार संकल्प बीजेपी 370 और एनडीए 400 'पार' होना चाहिए। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शामिल किया गया है।

जानें किस सीट से कौन कैंडिडेट

  • वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से
  • बीजेपी सांसद बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से
  • बीजेपी सांसद तापिर गाओ अरुणाचल पूर्व से
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से
  • अमित शाह गांधीनगर से
  • मनसुखभाई मंडाविया पोरबंदर से
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से
  • मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी को भी टिकट
  • राजस्थान के अलवर से पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह
  • अमेठी से स्मृति ईरानी
  • उत्तर प्रदेश से हेमा मालिनी, अजय मिश्रा टेनी, महेश शर्मा, एसपीएस बघेल, साक्षी महाराज
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • मुज्जफरनगर से संजीव बालियान
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से एसपी सिंह बघेल
  • फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर
  • लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी
  • मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, अमेठी से स्मृति ईरानी
  • प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता,
  • कन्नौज से सुब्रत पाठक
  • अकबरपुर सीट से देवेंद्र सिंह भोले
  • झांसी से अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर से कुवंर पुष्पेंद्र चंदेल

किस राज्य की कितनी सीटों पर उम्मीदवार?

  • उत्तर प्रदेश की 51
  • पश्चिम बंगाल की 20
  • मध्य प्रदेश की 24
  • गुजरात की 15
  • राजस्थान की 15
  • केरल की 12
  • तेलंगाना की 9
  • असम की 11
  • झारखंड की 11
  • छत्तीसगढ़ की 11
  • दिल्ली की 5
  • जम्मू-कश्मीर की 2
  • उत्तराखंड की 3
  • अरुणाचल की 2
  • गोवा की 1
  • त्रिपुरा की 1
  • अंडमान की 1
  • दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवार

इन नेताओं की मौजूदगी में हुआ था उम्मीदवारों के नाम पर मंथन
आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार देर रात तक लगातार उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श चला था। बैठक में विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भाग लिया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साई, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और गोवा के प्रमोद सावंत शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+