Lok Sabha Polls: ओडिशा में BJP ने BJD के साथ क्यों नहीं किया गठबंधन? अमित शाह ने बताई अहम वजह
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आगाज शुक्रवार से पहले चरण के मतदान के साथ हो गया। पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा की 21 सीटों पर 4 चरणों में चुनाव होने वाले चुनाव में बीजेपी को मौका देने का आग्रह किया।
शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि वह ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। इंडिया टुडे टीवी के साथ एक साक्षात्कार में, शाह ने ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी के साथ बीजेपी के गठबंधन न होने की वजह का भी खुलासा किया। आइए जानते हैं क्या वजह?

अमित शाह ने बताया कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का दृढ़ विश्वास था कि उड़िया भाषा, संस्कृति और ओडिशा के गौरव के लिए, बीजेपी को अलग से लड़ना चाहिए। इसलिए वे अपने विश्वास के साथ चले। उन्होंने कहा कि हम ओडिशा की जनता से पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास की जिम्मेदारी बीजेपी को देने का आग्रह करते हैं। जहां भी पीएम मोदी विजयी हुए हैं, विकास दर भारी अंतर से बढ़ी है।
शाह ने आगे कहा कि बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की बातचीत विफल हो गई थी, दोनों दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया था। समझौता टूटने के बाद, ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भगवा पार्टी उड़िया लोगों के हितों जैसे "उड़िया अस्मिता" और "उड़िया गौरव" से जुड़े कई मुद्दों पर बीजद सरकार से सहमत नहीं है।
ओडिशा की 21 सीटों पर 4 चरणों में चुनाव
आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने जा रहा है। लोकसभा की 21 सीटों पर 4 चरणों में मतदान होंगे। जिसमें चार सीटों पर 13 मई, पांच सीटों पर 20 मई, छह सीटों पर 25 मई और छह सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव की बता करें तो, पूरे राज्य में 13 मई और 20 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications