Lok sabha election 2024 दिल्ली के बाद इन स्टेट में भी कांग्रेस-AAP मिलकर लड़ेंगे चुनाव, इतनी सीटों पर हुई डील
Lok sabha election 2024, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में सीट शेयरिंग लगभग तय हो चुकी है। दोनों पार्टियां कभी भी दिल्ली में गठबंधन का ऐलान कर सकती है।
दिल्ली के अलावा कांग्रेस और आप के बीच कई अन्य राज्यों में भी बातचीत चल रही है। जिनमें हरियाणा, गोवा, गुजरात, असम जैसे राज्य शामिल बताए जा रहे हैं। इन राज्यों में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें हो रही है।

दिल्ली:
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग की बातचीत अंतिम दौर में है। दोनों पार्टियों के बीच साथ में चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। दिल्ली की 4 सीटों पर AAP चुनाव लड़ सकती है। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतार सकती है। आम आदमी पार्टी के खाते में ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट और चांदनी चौक सीट आ सकती हैं। वहीं नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली पर आप अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
हरियाणा:
दिल्ली से सटे हरियाणा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच साथ में चुनाव लड़ने की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, हरियाणा में कांग्रेस नौ सीटों पर और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक आप ने हरियाणा में अंबाला या सिरसा में से कोई एक सीट मांगी है। हालांकि कांग्रेस दिल्ली की चार सीमावर्ती सीटों में से एक आप को दे सकती है। दिल्ली की सीमा से लगती हरियाणा की चार लोकसभा सीटें हैं- गुरुग्राम, सोनीपत, फ़रीदाबाद और रोहतक है। चूंकि रोहतक को हुड्डा (भूपिंदर हुड्डा) परिवार का गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस इन तीन सीटों-गुरुग्राम, सोनीपत, फ़रीदाबाद में से एक सीट आप को दे सकती है।
चंडीगढ़ सीट:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस और आप के बीच हुए सीट शेयरिंग के समझौते में चंड़ीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में आप को इस सीट 15000 से कम वोट मिले थे।
गोवा:
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गोवा में बातचीत चल रही है। सूत्रों को मुताबिक, गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बताया जा रहा है कि, आप ने दोनों सीटें कांग्रेस को दे दी हैं। बता दें कि आप साउथ गोवा से बेनौलीम विधायक कैप्टन. वेन्ज़ी वीगास के नाम का ऐलान कर चुकी है। लेकिन सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक, पार्टी यहां से अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले सकती है। जल्द ही औपचारिक घोषणा हो सकती है।
गुजरात:
गुजरात में कुल 24 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस और आप के बीच यहां पर सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस गुजरात में आप के साथ दो सीटें साझा करने पर सहमत हो गई है। इनमें से एक सीट भरूच है जबकि दूसरी सीट भावनगर बताई जा रही है। हालांकि दूसरी सीट का नाम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इतना साफ हो गया है कि, पार्टी गुजरात में भी मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications