Lok Sabha Elections 2019: वोटिंग के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह

लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह

वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, चुभती गर्मी भी लोगों का जोश कम नहीं कर पा रही है। आप तस्वीरें देखकर लोगों के उत्साह का अंदाजा लगा सकते हैं।

देखें तस्वीरें

मतगणना 23 मई को होगी

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, मतगणना 23 मई को होगी। इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों से चुनाव आयोग ने अपील की है कि वो अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें।

जोरदार मतदान

जोरदार मतदान

महिलाओं में मतदान को लेकर कुछ अलग ही दिखा जोश।

गर्मी भी परेशान नहीं कर रही हैं लोगों को...

गर्मी भी परेशान नहीं कर रही हैं लोगों को...

आपको बता दें कि आज राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करीब 9 करोड़ मतदाता कर रहे हैं।

कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है बावजूद इसके लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी के लिए प्रचार किया, इस सीट से कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।

आशुतोष राणा ने भी डाला वोट

प्रख्यात फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्यप्रदेश के गाडरवारा स्थित एक मतदान केंद्र में मतदान किया। राणा सुबह गाडरवारा के एक प्राथमिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।

जोर-शोर से जारी है मतदान

जोर-शोर से जारी है मतदान

आज मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद एवं बैतूल के लिये मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण है। जबकि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है।

सुबह 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान

सुबह 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान

इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति इरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है। वहीं, सुबह 11 बजे तक तकरीबन 27 फीसदी मतदान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+