Punjab Exit Poll 2019: पंजाब में अमरिंदर और मोदी में किसका चला जादू? जानिए एग्जिट पोल में किसको कितनी सीट
नई दिल्ली। मौजूदा लोकसभा चुनाव में पंजाब के वोटर किसको चुनेंगे, इस पर सबकी नजर है। 2014 में पंजाब में बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की 13 में से छह सीटें जीती थीं तो आम आदमी पार्टी ने चार सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं थीं। इस दफा आम आदमी पार्टी पंजाब में कमजोर लग रही है तो कांग्रेस सबसे मजबूत। इसका इशारा एग्जट पोल भी कर रहे हैं।

India TV-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा-अकाली दल को 5, कांग्रेस को 8 और आप को शून्य सीट मिल सकती है।रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा-अकाली दल को दो सीटें और कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही हैं। आप को शून्य सीट मिल रही हैं।
टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वे के एग्जिट पोल में भाजपा-शिअद को 03और कांग्रेस को 10 सीटें मिल रही हैं। आप का खाता नहीं खुल रहा है। ABP नीलसन के मुताबिक, शिअद-बीजेपी को 03, कांग्रेस को 08 और आम आदमी पार्टी को दो सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी-शिअद 3-5, कांग्रेस 8-9 और आप 0-1 सीट पा सकती है। सीएनएन न्यूज 18-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 10, भाजपा-अकाली गठबंधन को 2 और आप को एक सीट मिली है। न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा-शिअद गठबंधन और कांग्रेस को 6-6 जबकि आप को एक सीट मिल रही है।
देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications