दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं को चिट्ठी, मेरे नामांकन रैली में मत आना, करना ये काम

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि नामांकन के दौरान उनके साथ ना आएं, इस दौरान कोई रोड शो या रैली करने के बजाय अपने बूथ पर काम करें। दिग्विजय ने कहा है कि वो ज्यादा शोर-शराबे और हुजूम के साथ नामांकन नहीं करना चाहते बल्कि सादगी से पर्चा दाखिल करना चाहते हैं।

कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी किया है, इसमें उन्होंने लिखा है, राघौ जी महाराज की कृपा और आपके समर्थन से मैं 20 अप्रैल 2019 को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन भरने जा रहा हूं। हम नामांकन रैली नहीं निकाल रहे हैं, इसलिये मेरा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह है कि वे उस दिन आदर्श आचार संहिता का पालन करें।

12 मई को है भोपाल में मतदान

12 मई को है भोपाल में मतदान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान होगा। पत्र में सिंह ने कहा है कि आप नामांकन के दिन मेरे साथ इकट्ठे न हों, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। हमारी जीत आपके सतही और अथक प्रयासों से ही संभव हो पाएगी। आप सभी साथी मेरी शक्ति हैं, इसलिए हमें किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन की जरूरत नहीं है। आप बूथ पर मुस्तैद रहिए।

भाजपा ने अभी नहीं घोषित किया उम्मीदवार

भाजपा ने अभी नहीं घोषित किया उम्मीदवार

भोपाल सीट पर दिग्विजय के सामने शिवराज सिंह और लालकृष्ण आडवाणी की बेटी के चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि पार्टी ने अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। 1989 के बाद से भाजपा के लिए भोपाल आसान सीट रही है और वह यहां पर 8 बार से चुनाव जीतती आ ररही है। 2014 में भाजपा के आलोक संजर ने यहां से 3.7 लाख वोटों से चुनाव जीता था, लेकिन माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के यहां से उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा के लिए राह बहुत आसान नहीं है।

क्लिक कर पढ़ें- मध्य प्रदेश से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+