अमित शाह का प्रियंका को जवाब- 23 मई को पता चलेगा कौन अर्जुन कौन दुर्योधन
कोलकाता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहने पर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका गांधी ने हरियाणा के अंबाला में रैली के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता का जिक्र किया। वहीं प्रियंका द्वारा पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करने पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

पश्चिम बंगाल के बिशनुपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि 'प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुर्योधन कहा। प्रियंका जी यह डिमॉक्रेसी है, आपके कहने से कोई दुर्योधन नहीं हो जाता। हमें 23 मई को पता चलेगा कि कौन दुर्योधन है और कौन अर्जुन।'
जानिए क्या कहा था प्रियंका गांधी ने
प्रियंका ने कहा, 'देश का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है लेकिन देश ने कभी अहंकार करने वाले को माफ नहीं किया है। इतिहास इसका गवाह है, महाभारत में भी जब श्रीकृष्ण दुर्योधन को समझाने गए थे तो दुर्योधन ने उन्हें ही बंदी बनाने की कोशिश की थी।'












Click it and Unblock the Notifications