Live: पहले दो घंटों में यूपी में पड़े 12 प्रतिशत वोट

Lok Sabha Election 2014 third phase of polling in in 91 constituencies live updates
नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण है, आज 10 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित क्षेत्र की 91 सीटों के लिए वोटिंग होगी। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और चण्डीगढ़ में होने वाली आज वोटिंग में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। जिसमें कपिल सिब्बल, अजय माकन, शशि थरूर, कृष्णा तीरथ, अजित सिंह, मीरा कुमार, संदीप दीक्षित, जयाप्रदा, नगमा, राजबब्बर, हुकुम सिंह, वी के सिंह प्रमुख हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी व्यवस्था की गयी है। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जायेंगे। (ताजा अपडेट के लिये पेज को रीफ्रेश करें)

प्रस्तुत हैं लोकसभा चुनाव 2014 के मतदान के लाइव अपडेट-

4:35 बजे-दिल्‍ली में 50 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज।

4:10 बजे- बिहार में दोपहर 3 बजे तक वोटर टर्नआउट 46.89 प्रतिशत मतदान दर्ज

3:24 बजे-ओड़िशा के कोटापाड इलाके में नक्‍सलियों ने वोटिंग मशीन लूटी।

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में नक्‍सलियों ने की फायरिंग।

2:55 बजे। अब तक के मतदान का ब्योरा-

उत्तर प्रदेश में 38 प्रतिशत वोट हुए।
बिहार में 32 प्रतिशत
दिल्ली में 40 प्रतिशत
ओडिशा में 17 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर में 30 प्रतिशत मतदान हुआ।

2:40 बजे।
बस्तर में पोलिंग बूथ पर नक्सल‍ियों ने फायरिंग की।

2 बजे। गाजियाबाद के पोलिंग बूथ पर गोली चली जिसमें दो लोग घायल हो गये।

1 बजे: सोनिया गांधी की बेटी और दामाद - प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने यहां गुरुवार को मतदान किया। प्रियंका भूरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की सलवार पहने थीं जबकि वाड्रा ने काले ब्लेजर के साथ गुलाबी रंग का पतलून पहन रखा था। वाड्रा के पहनावे पर चुटकी लेते हुए एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा "रॉबर्ट वाड्रा मतदान के लिए गुलाबी पतलून पहन कर गए! फैशन पुलिस कहां है?" मतदान के बाद प्रियंका ने मीडिया से कहा, "यहां मोदी की कोई लहर नहीं है।"

वाड्रा के पहनावे पर चुटकी लेते हुए एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा "रॉबर्ट वाड्रा मतदान के लिए गुलाबी पतलून पहन कर गए! फैशन पुलिस कहां है?"

प्रियंका और वाड्रा ने नई दिल्ली चुनाव क्षेत्र के लोधी रोड के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद प्रियंका ने मीडिया से कहा, "यहां मोदी की कोई लहर नहीं है।"

12 बजे: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 62,000 से अधिक मतदाताओं ने मोबाइल संदेश के जरिए मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की।

11:17 बजे। पहले दो घंटे में केरल में 16 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 12 प्रतिशत पोलिंग हुई।

11 बजे: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीनों नेताओं ने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान किया।

10:10 बजे। राहुल गांधी ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मी‍डिया से बात नहीं की।

9:45 बजे। झारखंड में चल रही है वेबकास्ट‍िं- झारखंड में मतदान केंद्रों पर 1,193 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 271 केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी और 1,189 कैमरा लगा दिए गए हैं।"

9:30 बजे। पोलिंग का असर शेयर बाजार पर

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.18 बजे 56.88 अंकों की तेजी के साथ 22,759.22 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.10 अंकों की तेजी के साथ 6,801.30 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.12 अंकों की तेजी के साथ 22,729.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.85 अंकों की तेजी के साथ 6,803.05 पर खुला।

9:15 बजे। छिंदवाड़ा में कमलानाथ ने वोट डाला और बाहर निकलते ही सबसे पहले भाजपा पर बरसे।

9:05 बजे। सोनिया गांधी वोट देने के लिये अपने घर से निकलीं। उनके साथ अजय माकन भी बूथ पर पहुंचे।

8:30 बजे। दिल्ली में भाजपा के प्रत्याशी डा. हर्षवर्धन ने वोट देने के बाद कहा कि 2009 मेें जो देश का दुर्भाग्य हुआ था, वो 2014 में सौभाग्य मेें बदलेगा। उन्होंने का दिल्ली की सात की सातों सीटें भाजपा की होंगी।

8:20 बजे। दिल्ली में तमाम नेता व आम जनता वोट देने के लिये निकले। अजय माकन ने वोट देने के बाद भरोसा जताया कि इस बार फिर से कांग्रेस की ही सरकार आयेगी।

8 बजे। बजे। माओवादियों ने बिहार के जमुई में मतदान केंद्रों पर ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया है। बिहार पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जीप से पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी आईईडी के माध्यम से धमाका किया गया। जमुई लोकसभा सीट से लोजपा के अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान मैदान में हैं। इस हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं।

सुबह 7 बजे। मतदान शुरू हुआ, पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें दिखाई देनी शुरू हो गई हैं। चूंकि गर्मी के दिन हैं इसलिये ज्यादा से ज्यादा लोग प्रयास में हैं कि वे धूप तेज होने से पहले वोट डाल दें।

कहती है कुंडली दिल्ली की 5 सीटों पर खिलेगा कमल

जहां दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए आज वोटिंग हो रही है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए 1. 69 करोड़ मतदाता 146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे। आपको बता दें कि प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, बागपत, अलीगढ़, बुलंदशहर और कैराना सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस चरण में कुल 1. 69 करोड़ मतदाता हैं जिसमें 93. 63 लाख पुरुष और 76़ 25 लाख महिला शामिल हैं। कुल 8435 पोलिंग सेंटर और 15 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 146 उम्मीदवारों में 16 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार नोएडा सीट पर हैं जबकि सबसे कम 10 उम्मीदवार बुलंदशहर सीट हैं।

आपको बता दें कि जिन 10 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है उनमें से पांच बहुजन समाज पार्टी (बसपा), दो भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), दो रालोद और एक समाजवादी पार्टी(सपा) के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+