Lok Sabha Chunav Result 2024: चंद्रबाबू नायडू अपनी इस मांग से बढ़ा सकते हैं BJP की मुश्किल
Lok Sabha Chunav Result 2024: इस चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई और 240 सीट पर ही रुक गए हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में गठबंधन की सरकार चलानी होगी।
ऐसे में पीएम मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी अपने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चलना। मोदी के सामने टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू और जदयू मुखिया नीतीश कुमार को साथ लेकर चलने की चुनौती है।

बड़ा सवाल यह उठता है कि गठबंधन में इन दोनों नेताओं की भूमिका क्या रहने वाली है, दोनों ही दल किन शर्तों के साथ नरेंद्र मोदी के साथ बने रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू लोकसभा में स्पीकर पद की मांग कर सकते हैं।
Recommended Video
चंद्रबाबू नायडू के इस कदम को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस पद के जरिए चंद्रबाबू नायडू मोदी सरकार को अपरोक्ष रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही वह काफी हद तक विपक्ष को भी अपने नियंत्रण में रखने में सफल हो सकते हैं।
इसके साथ ही नीतीश एनडीए सरकार में कुछ और अहम मंत्रालय की भी मांग कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त (राज्य) मंत्रालय जैसे विभागों की मांग कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात है कि आज दिल्ली में एनडीए दलों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू की ओर लोकसभा स्पीकर के पद की मांग रखी जा सकती है। इसके साथ ही नीतीश कुमार भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।
बता दें कि इस चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगु देशम को 16 सीटों पर जीत मिली है। जबकि भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली है। वहीं नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड को 12 सीटों पर जीत मिली थी।
इस लिहाज से टीडीपी और जदयू मिलकर 28 सीटें लेकर आई हैं, लिहाजा भाजपा के लिए केंद्र में सरकार बनाने के लिए दोनों को साथ रखना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications