Lok Sabha Chunav Result 2024: पीएम मोदी को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान, कह दी ये बात

Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनाव के नतीजे आने के बाद एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबादा से सांसद असददुद्दीन ओवैसी ने साफ कर दिया है कि वह नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हर प्रयास का साथ देंगे।

ओवैसी ने कहा कि मैं अगर-मगर और अन्य संभावनाओं की बात नहीं कर सकता। मैंने चुनाव के दौरान कहा था कि अगर ऐसा मौका आता है कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री बन सकता है तो हम उसका समर्थन करेंगे।

Asadussin Owaisi

चुनाव नतीजों को लेकर ओवैसी ने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में इतनी सीटें भी नहीं मिलनी चाहिए थी। देश का माहौल ऐसा था कि उन्हें इतनी सीट नहीं मिलनी चाहिए थी।

अगर हमने सही काम किया होता तो भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाती। हम भाजपा को फिर से सरकार बनाने से रोक सकते थे, देश की जनता भी यही चाहती थी, लेकिन हम विफल रहे। लेकिन कम से कम हमें इसका दोष नहीं दिया जा सकता है।

एक बात बिल्कुल साफ है कि देश में एक भी मुस्लिम ऐसा नहीं है जो इनका वोट बैंक हो और ना कभी होगा। भाजपा के प्रदर्शन पर ओवैसी ने कहा कि इन लोगों को लगा था कि यूपी में इन्हें कोई हरा ही नहीं सकता है। क्या पीएम मोदी इन रुकावटों के साथ सरकार चलाएंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यूपी में सपा को 37, भाजपा को 33, कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं ओवैसी को हैदराबाद सीट पर छह लाख से अधिक वोट मिले, उन्होंने भाजपा की माधवी लता को 323894 वोटों के अंतर से हराया।

ऐसा पहली बार था जब भाजपा ने हैदराबाद से किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को भी 8 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट ओवैसी के खाते में गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+