Lok Sabha Chunav: नीतीश-नायडू मार ही नहीं सकते पलटी? आखिर आचार्य प्रमोद कृष्णम क्यों कर रह हैं ऐसे दावे?
Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद ही दिलचस्प रहे हैं। अब बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए बहुमत हासिल करने के बाद सरकार गठन की तैयारी में लीन है। वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि नरेंद्र मोदी के लिए पीएम के तौर पर तीसरे कार्यकाल का कारपेट बिछाने वाले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं।
कांग्रेस की नीतियों के मुखर आलोचक रहे पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इन अटकलों को एक सिरे से खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि नीतीश-नायडू पलटी मार ही नहीं सकते। आपको बता दें कि कृष्णम को कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है। क्योंकि, इनपर कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करने का आरोप था। आखिर क्यों कर रह हैं ऐसे दावे?

कांग्रेस पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर शक करना ठीक नहीं है। दोनों ने ही चुनाव से पहले ही बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया था। नीतीश और नायडू के साथ ही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी मोदी के समर्थन में हैं। निश्चित रूप से बीजेपी ने इस बार एनडीए की मदद से चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
नीतीश-नायडू किंगमेकर!
दरअसल, चुनाव में बीजेपी इस बार बहुमत का आंकड़ा 272 को छू तक न सकी। सिर्फ 240 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा, जबकि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए ने बहुमत हासिल किया। जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को किंगमेकर के रूप में देखा गया।
अगर, कांग्रेस की बात करें तो, सिर्फ 99 सीटें ही हासिल हुईं। वहीं, कांग्रेस नीत वाली इंडिया गठबंधन के पाले में सिर्फ 234 सीटें ही आ सकीं।












Click it and Unblock the Notifications