Election 2024: फेज 4 वोटिंग में करोड़पति नेताओं की भरमार, 476 उमीदवारों के पास है चौंका देने वाली दौलत

Lok Sabha Election Phase 4: लोकसभा चुनाव का चौथा चरण 13 मई को होगा, जिसमें 10 राज्यों के 96 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों और तेलंगाना के 17 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे।

फेज 4 की वोटिंग में करोड़पति लोकसभा उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक चौथे चरण में कुल 1,717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आइए जानें इसमें से कितने नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है और कितने नेता लखपति हैं?

Lok Sabha Election Phase 4

Lok Sabha Phase 4: जानिए कितने नेता करोड़पति, कितने लखपति?

  • ADR के मुताबिक चुनाव लड़ रहे 1,717 उम्मीदवारों में से लगभग 28 फीसदी यानी 476 नेता करोड़पति हैं।
  • 1,717 उम्मीदवारों में से लगभग 12 प्रतिशत यानी 205 उम्मीदवारों के पास 5 करोड़ रुपये और उससे अधिक की संपत्ति है।
  • 133 उम्मीदवार यानी 8% प्रत्याशियों की संपत्ति 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच है।
  • 18 फीसदी यानी 310 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 50 लाख और 2 करोड़ रुपये के बीच है।
  • वहीं 25% यानी 424 उम्मीदवारों के पास 10 लाख से 50 लाख के बीच की संपत्ति है।
  • ADR के मुताबिक 1,717 उम्मीदवारों में से लगभग 37 फीसदी यानी 668 के पास 10 लाख रुपये या उससे कम की संपत्ति है।
Lok Sabha Election Phase 4

Lok Sabha Election Phase 4: किस राज्य के कितने करोड़पति उम्मीदवार?

  • लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उम्मीदवारों के बीच संपत्ति का आंकड़ों में काफी ज्यादा अंतर है। तेलंगाना के 524 उम्मीदवारों में से 109 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
  • वहीं आंध्र प्रदेश के 450 उम्मीदवारों में से 128 करोड़पति नेता हैं।
  • महाराष्ट्र के कुल 296 उम्मीदवारों में 80 नेता करोड़पति हैं।
  • उत्तर प्रदेश के 53 नेता, पश्चिम बंगाल के 21 नेता और मध्य प्रदेश के 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा में कुल उम्मीदवारों की तुलना में करोड़पति उम्मीदवार कम हैं।
Lok Sabha Election Phase 4

Phase 4: किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्मीदवार?

  • चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे ज्यादातर 809 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। इनमें से 122 करोड़पति हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी के 70 उम्मीदवारों में 65 करोड़पति हैं।
  • कांग्रेस के 61 उम्मीदवार हैं और 56 करोड़पति हैं।
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 92 उम्मीदवार हैं, जिसमें से 27 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • भारत राष्ट्र समिति, तेलुगु देशम पार्टी और समाजवादी पार्टी में भी करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या है।
  • इस बीच, तृणमूल कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी), राष्ट्रीय जनता दल, बीजू जनता दल और शिवसेना ने कम उम्मीदवार उतारे हैं, जो सभी करोड़पति हैं।
Phase 4 Voting

Phase 4 Voting: कौन सबसे अमीर और किसके पास सबसे कम पैसा?

  • तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी चौथे चरण समेत लोकसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
  • उनके बाद तेलंगाना से भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं, जिनकी संपत्ति 4,568 करोड़ रुपये है, और टीडीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी हैं, जिनकी संपत्ति 716 करोड़ रुपये है।
  • इसके बिल्कुल विपरीत ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति काफी कम है। बापटला (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कट्टा आनंद बाबू ने केवल 7 की संपत्ति घोषित की है, जिससे वह इस चरण में सबसे गरीब उम्मीदवारों में से एक बन गए हैं।
  • इसी तरह महाराष्ट्र की मावल सीट से चुनाव लड़ रहे संतोष उबाले ने 83 रुपये की संपत्ति घोषित की है। वहीं भोर विकास रोहिदास ने 90 रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+