Domariaganj Lok Sabha Election 2024: नई कार्यशैली के लिए परिवर्तन जरूरी, 'इंडिया गठबंधन' को देंगे एक मौका
Lok Sabha Ground Report Domariaganj: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची।
परिवर्तन है जरूरी
कलनाखोर के परीक्षित बताते हैं कि परिवर्तन प्रकृति नियम है। सरकार में भी परिवर्तन की आवश्यकता है। एक समय था जब कांग्रेस के मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। भाजपा का भी कार्यकाल लोगों ने देख लिया। जो दूसरा प्रधानमंत्री होगा उसकी कार्यशैली दूसरी होगी।

इन वजहों से चाहते हैं परिवर्तन
परीक्षित परिवर्तन की वजह बताते हैं कि इस सरकार में बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। न आमजन तक योजनाएं पहुंच नहीं पा रही हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
Recommended Video
इंडिया गठबंधन को आना चाहिए
परीक्षित कहते हैं परिवर्तन हो और लोगों को इंडिया गठबंधन को एक मौका देना चाहिए। ताकि नई सोच के साथ नया विकास हो सके।
गांव के रहने वाले शंभू कहते हैं कि अगर हम समस्याओं की बात करें तो कई सड़के ऐसी हैं जो पिछले कई साल से बन रही है और अधूरी हैं। सरकार ने यहां कोई बड़ा अस्पताल व स्कूल नहीं दिया है। अभी विकास के लिए यहां बहुत कुछ बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications