Lok Sabha Election 2024: आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कैसा होगा इस बार का शेड्यूल!
देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। आज, यानी 16 मार्च को चुनाव आयोग चुनाव की तारिखों की घोषणा कर दी है। आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे आयोजित की गई। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
इस बार आम चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को और आखिरी 1 जून को सम्पन्न होगा। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

चुनाव आयोग के 2 नए चुनाव आयुक्तों के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं। गुरुवार, 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के बलविंदर संधू के नाम फाइनल किए गए हैं। मीटिंग में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी भाग लिया था।
जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग!
चुनाव की तारिखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग की घोषणा से पहले जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होने के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभी नहीं होंगे।
बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सभी दलों ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की थी।
इन राज्यों में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा
निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पर क्या फैसला होगा इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।
सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। अभी सुरक्षा के कारणों और अतिरिक्त सुरक्षा बल की आवश्यकता के चलते जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव साथ नहीं करवाए जा रहे हैं।
2019 में सात चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव
पिछले बार यानी की 2019 में, लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ था। आखिरी चरण का मतदान 19 मई को संपन्न हुआ था। 2019 में 11 अप्रैल , 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान हुए थे। जबकि चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। पिछली बार आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव भी हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications