Lok Sabha Chunav: '...3 महीने तक आराम नहीं किया', मोदी के बारे में चंद्रबाबू नायडू ने और क्या-क्या कहा?

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। एक तरफ, बीजेपी बहुमत का आंकड़ा टच न कर सकी और 240 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं, एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा हास‍िल कि‍या। अब बीजेपी को सरकार बनाने के लि‍ए नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का ही सहारा द‍िख रहा है।

ऐसे में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा क‍ि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक मोदी ने कभी आराम नहीं किया। नरेंद्र मोदी के पास एक दृष्टिकोण और उत्साह है, उनका कार्यान्वयन बहुत उत्तम है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आइए जानते हैं और क्‍या बोले?

Chandrababu Naidu praised modi

'3 महीने तक ताबड़तोड़ काम कि‍या'
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा क‍ि हम सभी को बधाई दे रहे हैं, क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ समाप्त किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की और इससे आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर आया।

'...अभी चूक गए तो हमेशा चूकेंगे'
टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा क‍ि नरेंद्र मोदी के पास एक दृष्टिकोण और उत्साह है, उनका कार्यान्वयन बहुत उत्तम है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आज, भारत में हमारे पास सही नेता के रूप में नरेंद्र मोदी हैं। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए तो हम हमेशा चूकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+