Lok Sabha Chunav: BJP प्रचार में काफी आगे निकली, कांग्रेस और AAP में पीछे कौन?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा विज्ञापन मंजूरी के लिए चुनाव कार्यालय में जमा करवाए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचिन अधिकारी के दफ्तर के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के सिलसिले में निर्वाचन कार्यालय में करीब 2,084 राजनीतिक विज्ञापन मंजूरी के लिए जमा हुए हैं, उनमें से लगभग 517 आवेदन बीजेपी की ओर से आए हैं, जो 13 मार्च से लेकर 8 मार्च के बीच तक के हैं।

lok sabha chunav

विज्ञापनों के मामले में बीजेपी के बाद कांग्रेस और तीसरे नंबर पर AAP
वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से 349 राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 118 आवेदन जमा कराए गए हैं। वहीं दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के सिलसिले में मात्र 6 विज्ञापनों के लिए इतने ही आवेदन डाले हैं।

दिल्ली में कुल 2,423 विज्ञापनों को दी गई मंजूरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुल 638 आवेदनों में से कुल 2,423 विज्ञापनों को मंजूरी दे दी है। वहीं चुनाव आयोग के पास बीजेपी के 16 विज्ञापन अभी मंजूरी के लिए पेंडिंग हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'राजनीतिक दल चुनाव के दौरान शॉर्ट फिल्में, क्रिएटिव, विज्ञापन के लिए आवेदन डालते हैं। एक आवेदन में कई तरह के विज्ञापनों और शॉर्ट फिल्मों के लिए अनुरोध किया जा सकता है।'

बिना मंजूरी वाले विज्ञापनों को हटाने की एमसीडी की है जिम्मेदारी
आम चुनावों के लिए अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है और राजनीतिक दलों को किसी भी तरह के राजनीतिक विज्ञापनों के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर से मंजूरी लेना आवश्यक है।

8.84 लाख से ज्यादा विज्ञापन हटाए गए
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को यह जिम्मेदारी दी गई है कि राजनीतिक दलों के जो भी विज्ञापन बिना सीईओ की मंजूरी के दिल्ली सभी 12 जोन में से कहीं भी लगाए गए हों, उन्हें हटा दे। 13 मई तक इसने 8.84 लाख से ज्यादा बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, साइनेज, झंडे और अन्य ऐसे राजनीतिक विज्ञापनों को हटा चुकी है, जो बिना जरूरी मंजूरी के लगाए गए थे।

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। यहां बीजेपी सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन है। इसके तहत कांग्रेस 3 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि, कांग्रेस के उम्मीदवार चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाग्य आजमा रहे हैं। दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में चुनाव होगा और परिणाम 4 जून को निकलेंगे। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+