लोकसभा: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद संजय जायसवाल लेकर आए विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का हवाला देते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जायसवाल ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया है। बीजेपी के लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने 11 फरवरी को राहुल गांधी द्वारा सदन में की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए उनके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है।

Lok Sabha BJP MP issues notice of breach of privilege against Rahul Gandhi

आपको बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। केंद्र सरकार के नए कानूनों को लेकर राहुल ने कहा कि ये पूरी तरह से दो पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। राहुल ने कहा कि ये सरकार हम दो हमारी दो की तर्ज पर चल रही है। दो लोग सरकार में हैं और दो उनके उद्योगपति मित्र हैं। राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद सदन में बीजेपी सांसदों ने जोरदार हंगामा भी किया था।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, किसी जमाने में परिवार का नियोजन का विज्ञापन आता था, जिसमें हम दो हमारे दो लिखा होता था। अब उसी तर्ज पर देश चल रहा है, हम दो और हमारे दो। राहुल ने कहा कि कृषि कानूनों के जरिए सरकार दो लोगों की जेब में देश के किसान का पैसा डालना चाहते हैं। सदन में लगातार कृषि कानून पर बोलने के कारण बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। राहुल गांधी ने आज दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोनल के दौरान शहीद हुए 200 से अधिक किसानों लोकसभा में श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी के 2 मिनट के मौन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, इस तरीके का सदन में व्यवहार करना उचित नहीं है। आपने सदन की गरिमा गिराई है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में राहुल गांधी की 'महापंचायत', बोले-किसानों की जमीन और भविष्य छीन रहे हैं पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+