Lok Sabha 2019: मोदी-शाह को 'खामोश' कहना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए क्यों?

पटना। बिहार की वीवीआईपी पटना साहिब से इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी रण में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक बार फिर से देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तीखा वार किया है, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सिन्हा ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि पीएम मोदी अपना झोला उठाएं और चले जाएं, गौरतलब है कि 2016 में नोटबंदी के फैसले के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि मेरे विरोधी मेरा क्या बिगाड़ सकते हैं, हम तो फकीर हैं जी, झोला उठाएंगे और चल देंगे।

मोदी-शाह को 'खामोश' कहना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

मोदी-शाह को 'खामोश' कहना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

जिस पर तंज कसते हुए सिन्हा ने ये बात कही, इसके बाद चैनल की ओर से प्रश्न किया गया था कि अगर इस वक्त पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आपके पास आएं तो आप उन्हें क्या कहेंगे, इस पर बॉलीवुड के सुपर स्टार रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं उनसे कहूंगा 'खामोश', आपको सवालों का जवाब देना ही होगा कि आपने जनता को झूठे सपने क्यों दिखाएं।

'टू मैन आर्मी, वन मैन शो'

'टू मैन आर्मी, वन मैन शो'

एक बार फिर से शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को 'टू मैन आर्मी, वन मैन शो' पार्टी बताया, उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि चीजें साफ हैं कि हमारे आदरणीय पीएम मोदी 23 मई को दोबारा पीएम नहीं बनेंगे और ये बात उन्हें समझ लेनी चाहिए।

सिन्हा ने ममता बनर्जी को सही ठहराया

सिन्हा ने ममता बनर्जी को सही ठहराया

सिन्हा ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें सही ठहराया, पटना के बिहारी बाबू ने कहा कि वो आयरन लेडी हैं और उन्होंने सही कहा था कि पीएम मोदी एक्सपाइरी डेट हो गए हैं, वह (पीएम मोदी) जहां भी जाना चाहते हैं, मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वो चले जाएं, वक्त यही कहता है कि उनकी विदाई निश्चित है।

'बिहारी बाबू को उनकी औकात' दिखाएंगे

'बिहारी बाबू को उनकी औकात' दिखाएंगे

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने उस खबर को लेकर भी भाजपा को घेरा था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पटना में प्रस्तावित रोड शो के जरिए 'बिहारी बाबू को उनकी औकात' दिखाएंगे। इसी का जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कोई भी बाहरी आ कर कभी बिहारी के DNA की बात करता है तो कोई औक़ात की, इसका जवाब तो अब बिहार की जनता 23 मई को देगी। आपको बता दें कि सिन्हा का पटना साहिब सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद से मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+