Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमित शाह के घर मीटिंग खत्म, इन्हें आया फोन - शपथ ग्रहण से पहले देखिए मोदी 3.0 के मंत्रियों की लिस्ट

Narendra Modi Cabinet 3.O: नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून की शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को मनोनीत प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने उन्हें भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुनाव पर एक पत्र सौंपा और एनडीए नेताओं ने अपने समर्थन पत्र सौंपे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले अमित शाह के घर महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मंत्रिमंडल का चेहरा तय किया गया है। जिसके बाद से उन नेताओं के फोन बजने शुरू हो गए जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है।

Narendra Modi

एनडीए की नई सरकार में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच विचार-विमर्श किया गया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे जैसे नेताओं के साथ मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी को लेकर बातचीत की है।

इसके बाद नए कैबिनेट की सूरत तय की गई है। मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद अब सांसदों को कॉल जाना शुरू हो चुका है। नरेंद्र मोदी आज शपथ लेने वाले हैं और इन लोगों को भी आज ही शपथ दिलवाई जा सकती है।

पीएम मोदी शपथ से पहले चाय पर नए मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी शपथ लेंगे। एलजेपी से चिराग पासवान को एक मंत्री पद मिल सकता है।

ये चेहरे कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल:

बीजेपी:
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डॉ महेश शर्मा, अनिल बलूनी, राधा मोहन दास अग्रवाल, एसपी सिंह बघेल, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, गिरीराज सिंह, नित्यानंद राय, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, रूड़ी, वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, कुलस्ते, रामवीर सिंह विधूड़ी, कमलजीत सहरावत, स्मृति ईरानी, मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत, भूपेन्द्र यादव, डॉ जितेन्द्र सिंह, वैजयंत पांडा, अपराजिता सारंगी, शांतनु ठाकुर, गांगुली, सुरेश गोपी, विप्लव देब, सर्वानंद सोनेवाल, हरदीप पुरी, विजयपाल तोमर, तापिर गांव, संजय बंडी/ जी किशन रेड्डी, प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदजले, पीसी मोहन, नारायण राणे, श्रीपद नाइक, डॉ भोला सिंह, अनूप बाल्मिकी

सहयोगी: जयंत चौधरी, संजय झा, देवेश चंद ठाकुर, रविन्द्रन, चिराग पासवान, कुमार स्वामी, राम मोहन नायडू, प्रफुल्ल पटेल,चंद्र प्रकाश चौधरी, अनुप्रिया पटेल

यहा‍ँ देखिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नयी राजग सरकार के संभावित मंत्रियों और उनके संभावित विभागों की सूची।

क्रम संभावित नाम पार्टी संभावित विभाग
1
राजनाथ सिंह भाजपा रक्षा
2
अमित शाह भाजपा गृह
3
नितिन गडकरी भाजपा पथ निर्माण
4
पीयूष गोयल भाजपा वित्त
5
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भाजपा शिक्षा
6
अनुराग ठाकुर भाजपा खेल एवं युवा मामले
7
राम मोहन नायडू टीडीपी नागरिक उड्डयन
8
चंद्रशेखर पम्मसानी टीडीपी वाणिज्य
9
राजीव रंजन सिंह जदयू इस्पात
10
संजय झा जदयू सूचना प्रसारण
11
रामनाथ ठाकुर जेडीयू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
12
एचडी कुमारस्वामी जेडीएस पेट्रोलियम
13
चिराग पासवान एलजेपी रासायन एवं उर्वरक
14
प्रताप राव जाधव शिवसेना श्रम
15
जीतनराम मांझी हम अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण
16
जयंत चौधरी आरएलडी कृषि मंत्री
17
अनुप्रिया पटेल अपना दल महिला एवं बाल विकास

(नोट: यह सूची सूत्रों द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+