वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 घंटों में लोक अदालत ने निपटाए 35 लाख केस

इस अभियान के तहत दुर्घटना दावों, वैवाहिक विवादों, फर्जी चेकों और यातायात जुर्मानों तथा अन्य मामलों से संबंधित 35 लाख से अधिक मामले मात्र 8 घंटो में निपटाए गए। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सतशिवम ने 39 लाख विलंबित मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया।
यह पहला ऐसा मौका है जब देशभर में एकसाथ मामलों को निपटाया गया। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति द्वारा आयोजित लोक अदालतें सर्वोच्च अदालतों में सभी 24 उच्च न्यायालयों और सभी जिला और तहसील अदालतों में चलाई गई।सर्वोच्च न्यायालय के आकड़ों के मुताबिक शाम 8 बजे तक 35,10,390 मामले निपटाए जा चुके थे, जबकि कई मामले सुनवाई के लिए पेश किए जाने की कतार में थे।












Click it and Unblock the Notifications