महाराष्ट्र में 28 फरवरी तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन
मुंबई। Lockdown restrictions extend in maharashtra कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में महाराष्ट्र सरकार कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। वैसे भी महाराष्ट्र और केरल इस वक्त पूरे भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ाए हुए हैं, लेकिन इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की पाबंदियों को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान के बीच भी लॉकडाउन की पाबंदियां लागू हैं।

चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी गतिविधियां
राज्य सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 28 फरवरी तक लागू रहेंगी। साथ ही समय-समय पर पहले से जिन गतिविधियों को शुरू किया जा चुका है, वो जारी रहेंगी।'मिशन बिगेन अगेन' को संचालित करने के सरकार के दिशा-निर्देश 28 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने ये अधिसूचना जारी की है।
1 फरवरी से शुरू हो रही है लोकल सेवा
आपको बता दें कि सरकार की इस अधिसूचना के बीच 1 फरवरी से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा को भी शुरू किया जा रहा है। लोकल ट्रेन सेवा को मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है। मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा मार्च 2020 से बंदी थी।
बता दें कि गुरुवार तक महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संथ्या 20 लाख से अधिक थी। वहीं राज्य में 50 हजार से अधिक लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications