जिस यमुना नदी को साफ करने में करोड़ो खर्च होते थे, वह लॉकडाउन से खुद हुई काफी साफ
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के तमाम देश लॉकडाउन हैं। लॉकडाउन की वजह से एक तरफ जहां लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ इसके कुछ फायदे भी सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से पर्यावरण में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। तमाम फैक्ट्रियां बंद हैं जिसकी वजह से यहां से निकलने वाली गंदगी नदियों में नहीं जा रही है। यहां से निकलने वाला धुंआ हवा को प्रदूषित नहीं कर रहा है। दिल्ली की यमुना नदी में भी लॉकडाउन के चलते बदलाव देखने को मिल रहा है।
Recommended Video

साफ हुई यमुना नदी
लॉकडाउन की वजह से यमुना नदी काफी हद तक साफ हो गई है। पहले नदी को साफ करने के लिए सरकार को करोड़ो रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बिना किसी खर्च के नदियां साफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने यमुना नदी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमे देखा जा सकता है कि नदी का पानी काफी साफ है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि प्रकृति अपने आप ही खुद को बेहतर कर रही है। यह बदलाव ना सिर्फ दिल्ली की यमुना नदी बल्कि देशभर की तमाम नदियों में देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही साझा
तमाम लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि नदियों का पानी साफ हो रहा है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमे हिमाचल के पहाड़ 200 किलोमीटर दूर से भी दिखने लगे। पंजाब की हवा की गुणवत्ता की वजह से हिमाचल प्रदेश में हिमालय पर्वत की धौलाधर रेंज को जालदंधर से देखा जा सकता है। लोगों ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अनोखा नजारा
हिमाचल प्रदेश में हिमालय पर्वत की धौलाधार रेंज के पहाड़ पंजाब के जालंधर से भी नजर आने लगे हैं। कुल मिलाकर लॉकडाउन का सबसे ज्यादा फायदा पर्यावरण को ही हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला कांगड़ा और मंडी जिले के बीच फैली हुई है जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications