देश में 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, 18 मई से ये छूट संभव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के बाद देशभर में जारी लॉकडाउन को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन है, वहीं कई राज्यों में उससे पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार फिलहाल लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय है, जैसा कि पीएम मोदी भी देश के नाम संबोधन में इशारा कर चुके हैं। हालांकि लॉकडाउन-4 यानी 18 मई से नियमों में बदलाव करते हुए कुछ छूट जरूर दी जा सकती हैं।

लॉकडाउन-4 में मिल सकती हैं ये छूट

लॉकडाउन-4 में मिल सकती हैं ये छूट

लॉकडाउन का चौथा चरण अब तक के लॉकडाउन से अलग हो सकता है। इसमें कोरोना के जोन, ग्रीन, ऑरेंज और रेड के आधार पर छूट दी जा सकती हैं। जहां केस कम हैं वहां शर्तों के साथ बसों की चलाया जा सकता है। ऑटो रिक्शा और कैब को अधिकतम 2 यात्रियों को बैठाने की अनुमति के साथ चलाने की इजाजत हो सकती है।

कुछ शर्तों के साथ घरेलू उड़ानों को भी मंजूरी दी जा सकती है इसके अलावा ग्रीन जोन में शॉपिंग मॉल्स में कुछ दुकानों को ऑड इवन फॉर्मूला के साथ खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा होम डिलीवरी की शर्त पर रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके साथ-साथ दिल्ली में मेट्रो सेवा को भी शुरू किया जा सकता है।

 कंटेनमेंट जोन में राहत की उम्मीद नहीं

कंटेनमेंट जोन में राहत की उम्मीद नहीं

रेड जोन में अभी ज्यादा छूट की उम्मीद नहीं है। वहीं कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रह सकती है। इसके अलावा इस दफा राज्यों को जोन तय करने का अधिकार दिया जा सकता है। जिसकी मांग कई राज्य कर चुके हैं। इसके अलावा देशभर में मजदूरों की वापसी को लेकर भी कुछ नियम आ सकते हैं।

25 मार्च से शुरू हुआ देशव्यापी लॉकडाउन

25 मार्च से शुरू हुआ देशव्यापी लॉकडाउन

24 मार्च की रात को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन रहेगा। बाद में इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। फिलहाल कई राज्यों से जो केंद्र को सुझाव आए हैं और जिस तरह से खासतौर से लॉकडाउन-3 में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि लॉकडाउन अभी खुलने वाला नहीं है। इसे फिलहाल 31 मई तक बढाया जाना तय है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हजार के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो चुकी है और कुल 2752 लोगों की जान अब तक इस वायरस के चपेट में आने से हुई है। देश में इस समय 53,035 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 30,153 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+