Lockdown के बीच चंडीगढ़ के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों से अपील- घर से बाहर मत निकलना

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक तेंदुआ घुस आया। रिहायशी इलाके में तेंदुए को देखे जाने के बाद लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। पुलिस कहना है कि वह जानवर एक तेंदुआ है। कुछ दिनों पहले ही, लॉकडाउन के बाद नोएडा के जीआईपी मॉल के बाहर नीलगाय घूमते हुए नजर आई थी।

लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया

लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया

सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के SHO जसपाल सिंह ने बताया, 'तेंदुआ के देखे जाने के बाद लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम उस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।' जसपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर 5 के एक घर में तेंदुआ घुस गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। जैसे ही इसको देखा गया, तुरंत वन विभाग की टीम को इसके बारे में सूचित कर दिया गया।

सेक्टर 5 में देखा गया तेंदुआ

उन्होंने बताया कि सेक्टर 5 के इलाके में कुछ बारहसिंगे भी सड़कों पर दिखाई दिए थे। लॉकडाउन के कारण सड़कें सुनसान हैं और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के कारण जंगली जानवर सड़कों पर घूमते जरूर दिखाई दिए हैं। पिछले दिनों आईएफएस अफसर परवीन कासवान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुनसान सड़क पर नीलगाय जीआईपी मॉल के बाहर घूमते हुए नजर आई थी।

समुद्र तट पर 8 लाख ओलिव रिडले कछुए आए

समुद्र तट पर 8 लाख ओलिव रिडले कछुए आए

इसी तरह, ओडिशा के समुद्र तट पर करीब 8 लाख ओलिव रिडले कछुए अंडे देने आ गए थे। समुद्र तट पर चारों तरफ केवल रिडले कछुए ही दिखाई दे रहे थे। रुसीकुल्या में इन कछुओं ने करीब 6 करोड़ अंडे दिए हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लॉकडाउन के बाद मछुआरों और टूरिस्टों की गतिविधियां समुद्र तट पर रूक गई हैं जिसका असर ये हुआ है कि बड़ी संख्या में कछुए समुद्र तट पर पहुंच गए। कुछ विशेषज्ञों का कहना था कि इंसानी गतिविधियों के रूक जाने के कारण ही ये कछुए समुद्र तट पर अंडे देने पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+