तमिलनाडु में कुछ छूट के साथ 19 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन
चेन्नई। तमिलनाडु में लॉकडाउन को और कुछ ढील के साथ 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। ढील के तहत होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें, नाश्ते की दुकानें 50 फीसदी ग्राहकों के साथ रात 9 बजे तक चल सकती हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे। इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद रहेंगे।
रात नौ बजे तक दुकानें और व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति होगी। पहले के आदेश में ये अनुमति रात आठ बजे तक थी। इसी तरह होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें आदि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात नौ बजे तक खुल सकती है। इसके अलावा, पुडुचेरी के लिए बस सेवाएं भी अब अपना परिचालन फिर से शुरू कर सकती हैं, सरकारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,039 नए मामले दर्ज किए गए और 69 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 25.13 लाख हो गई है।
इसके अलावा कुल मौतों का आंकड़ा 33,322 हो गया है। इस बीच कई जिलों में टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए, क्योंकि उनके पास स्टॉक नहीं था। शुक्रवार की सुबह राज्य में वैक्सीन की लगभग 50,000 खुराकें थीं और शाम तक राज्य ने 46,812 लोगों को टीका लगाया था।
ओडिशा ने केंद्र से कोविशील्ड की अतिरिक्त 15 लाख खुराक आवंटित करने का आग्रह किया