Lockdown Extension: आज शाम 7 बजे से गुवाहाटी में संपूर्ण लॉकडाउन, वीकेंड पर रहेगा कर्फ्यू
Lockdown Extension: आज शाम 7 बजे से गुवाहाटी में संपूर्ण लॉकडाउन, वीकेंड पर रहेगा कर्फ्यू
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के बीच असम के गुवाहाटी में आज शाम 7 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस के बेकाबू होते मामलों के बीच आज से असम के गुवाहाटी में अगले दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है तो वहीं प्रदेश के बाकी शहरों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
Recommended Video

शाम 7 बजे के बाद संपूर्ण लॉकडाउन
असम सरकार ने कोरोना के बेकाबू होते हालत पर लगाम लगाने के लिए गुवाहाटी समेत पूरे कामरूप जिले में 28 जून से 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। वहीं बाकी शहरों में हफ्ते के आखिरी दो दिन यानी शनिवार-रविवार को वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कगा कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी।

सख्ती से लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन
सरकार ने कहा है कि 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। इस दौरान सभी दुकानें, बाजार, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किराने और सब्जी की दुकानों को सीमित समय के लिए खोला जाएगा। वीकेंड लॉकडाउन को सख्ती के पालन करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। सभी नगर निगमों और शहरी समिति इलाकों में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लागू होगा।

पश्चिम बंगाल और झारखंड ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन
आपको बता दें कि 30 जून को लॉकडाउन की समयसीमा समाप्त हो रही है। इससे पहले ही पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार ने प्रदेश में 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं तमिलनाडु में 29 जून तक सूपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications