पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया
नई दिल्ली। पूरे देश में जिस तरह से हर रोज कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसके बाद कई राज्यों की चिंता काफी बढ़ गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को अनलॉक में तब्दील कर दिया है, लेकिन बावजूद इसके राज्य सरकारों के पास यह अधिकार है कि वह चाहें तो लॉकडाउन को अपने प्रदेश में बढ़ा सकते हैं। इसी अधिकार के चलते पश्चिम बंगाल ने प्रदेश में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन को जून जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। यह लॉकडाउन उन जगहों पर लागू होगा जो कंटेनमेंट जोन में हैं।

सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमे कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर अधिकतम 25 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। इसके अलावा शादी, अंतिम संस्कार आदि कार्यक्रमों में भी 25 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक निषेधाज्ञा लागू होगी, जिसमे किसी के भी आवागमन की इजाजत नहीं होगी, सिर्फ जरूरी कामों की अनुमति ही इस दौरान होगी।












Click it and Unblock the Notifications