पाक अधिकृत कश्मीर में लोगों ने लगाए आजादी के नारे

श्रीनगर। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लगातार यहां के स्थानीय लोग पाकिस्तान की ओर से हो रही बर्बरता के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैँ। लोगों ने पाकिस्तानी सेना की तरफ से उनपर हो रहे जुल्म के खिलाफ एक बार फिर से आवाज बुलंद की है। लोगों ने जमकर सेना और पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आजादी की मांग की है। स्थानीय लोगों नीलम घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की ओर से हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की है। यहां के स्थानीय लोगों ने कई बार पाकिस्तान की सेना पर उनपर जुल्म करने और मानवीय अधिकारियों के हनन का आरोप लगाया है, साथ ही आजादी से जीने के हक की मांग की है। यहां के लोग काफी अरसे से पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान की सेना से आजादी की मांग कर रहे हैं।

लोगों ने आजादी के नारे लगाए

लोगों ने आजादी के नारे लगाए

पाकिस्तान की सेना के खिलाफ यहां के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके आजादी के नारे लगाए। लोगों ने जीने का हक दो का नारा लगाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें को 21 सितंबर को इसी इलाके में सेना ने नौकरी की तलाश कर रहे चार युवाओं को बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया था। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना इन युवाओं को उठाकर ले गई थी और उनकी जमकर पिटाई की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है यह पाकिस्तान के ठेकेदार के आदेश पर किया गया है।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मार दी जाती है गोली

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मार दी जाती है गोली

खबरों की मानें तो पाकिस्तान की सेना स्थानीय युवाओं में आतंक का माहौल बनाने के लिए इस तरह के कदम उठाती है। गत दिनों में पाक सेना के एक अधिकारी ने कथित तौर पर गोली मारने के आदेश दिए थे, जो युवा इस क्षेत्र में नौकरी की तलाश में पहुंच रहे हैं। पाक सेना के अत्याचार से पीड़ित एक व्यक्ति ने बताया कि पाक आर्मी के कैप्टन ने सेना को ठेकेदारों को आदेश दिया था कि वह अपने पास बंदूक रखें और नौकरी की तलाश में जो भी युवा उनके पास पहुंचे उन्हें गोली मार दें।

शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

पाक सेना द्वारा पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों को इस्लामाबाद से आदेश दिए जाते हैं। स्थानीय लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। लोगों का कहना है कि पाक सेना हमारे उपर चाहे जितनी कार्रवाई करे, प्रताड़ित करे लेकिन इसकी कहीं भी सुनवाई नहीं होती है। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पाक सेना पीओके के एक निवासी को बुरी तरह से पीट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+