VIDEO- छत्तीसगढ़ में ईसाइयों पर हमला, चर्च में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीड़ ने ईसाइयों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना से जुड़ा VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के स्थानीय हिंदुओं पर आरोप लगाते हुये लिखा गया है की हिन्दुओ की भारी भीड़ चर्च में अचानक दाखिल हो गयी और प्रार्थना कर रहे ईसाइयों पर हमला बोल दिया। दरसल ये मामला बीते 5 अक्टूबर का है, फेसबुक पर अरुण पंचालां नाम के एक व्यक्ति ने एक वीडियो और फोटो शेयर किया है।

पोस्ट के साथ अरुण ने लिखा है कि, 5 अक्टूबर की दोपहर को गांव के सरपंच, पंचायत सचिव सहित तमाम गांव के लोग सामुदायिक भवन में इकट्ठा हुये और गांव के हिंदुओं को ईसाइयों के खिलाफ उकसाने लगे। इस दौरान वो ईसाइयों के खिलाफ तमाम बुरी बातों को हिंदुओं की भीड़ को बता रहे थे। इसके बाद भड़की हुयी भीड गांव के चर्च में घुस गयी और वहां पर प्रार्थना कर रहे ईसाइयों पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं इस पोस्ट में ये भी आरोप लगाया गया है की हिंदुओं ने ईसाइयों के साथ मारपीट की और उन्हे जबरन हिंदू धर्म अपनाने को कहने लगे।












Click it and Unblock the Notifications