loan fraud case:वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत को मिली अंतरिम जमानत

loan fraud case:वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को मुंबई हाईकोर्ट से बड़ी राहत शुक्रवार को मिली। पिछले माह लोन धोखाधड़ी के आरोप में अरेस्‍ट किए गए धूत को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी।

Videocon Groups Venugopal Dhoot

वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को को शुक्रवार को मुंबई हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने धूप को अंतरिम जमानत दे दी है। धू त को पिछले महीने दिसंबर में ऋण धोखाधड़ी मामले में अरेस्‍ट किया गया है। 5 जनवरी को सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट ने उनकी जमान‍त याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद वेणुगोपाल ने हाईकोर्ट में जमानत की अपील की थी।

वेणुगोपाल धूत ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा दावा किया था कि 26 दिवसंबर को की गई उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। इसके आधार पन धूत के वकील ने अंतरिम रिहाई की मांग की थी।

गिरफ्तारी कानून के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है

वेणुगोपाल धूत ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि उनके साथ के आरोपी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को इस महीने की शुरुआत में जांच के बीच जमानत मिल गई थी। कोचर को सीबीआई ने 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उन्हें जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी कानून के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।

वेणुगोपाल के वकील ने दिया ये तर्क

वेणुगोपाल धुत के वकील एस लड्डा और विरल बाबर ने तर्क दिया था कि धूत ने हमेशा जांच अधिकारी के साथ सहयोग किया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था, उन्होंने कहा जिसने पहले से ही संबंधित मामले में विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष अपनी अभियोजन शिकायत दर्ज की है।

जानें क्‍या है ये पूरा मामला

बता दें सीबीआई के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप की छह कंपनियों को मैसर्स वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1,875 करोड़ रुपये के सावधि ऋण (आरटीएल) को मंजूरी दी थी। ये ऋण चंदा कोचर द्वारा बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने के बाद स्वीकृत किए गए थे। जब दो ऋण मैसर्स वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 300 करोड़ रुपये का आरटीएल और मेसर्स वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 750 करोड़ रुपये का आरटीए- मंज़ूर करने वाली समिति में थीं। ऋण 7 सितंबर, 2009 को दिया गया था और अगले दिन, वीडियोकॉन ग्रुप ने अपनी फर्म, सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से, न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स लिमिटेड को ₹64 करोड़ हस्तांतरित किए। उस फर्म को दीपक कोचर मैनेज करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+