31 जनवरी 2021 तक दिल्ली के सभी उद्योगों को PNG आधारित बनाने का आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने मंगलवार को यह माना है कि औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारकों में से एक है, इसलिए आयोग ने दिल्ली के सभी उद्योगों को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) में बदलने का निर्देश दिया है। आयोग ने आदेश दिया है कि दिल्ली के सभी उद्योगों को 31 जनवरी 2021 तक पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) आधारित की जाएं।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एमएम कुट्टी की अध्यक्षता में बनाए गए आयोग ने 31 जनवरी, 2021 तक दिल्ली में सभी चिन्हित उद्योगों को पीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए IGL को निर्देशित दिया है।












Click it and Unblock the Notifications