4 महीनों में दूसरी बार हैक हुआ आडवाणी का बेवसाइट
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आधिकारिक वेबसाइट एक बार फिर से हैक हो गया। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब आडवाणी का वेबसाइट हैक हुआ हो। आडवाणी की वेबसाइट ‘एलकेआडवाणी डॉट इन' को हैकर्स ने हैक कर लिया था।

इससे पहले 21 अप्रैल को पाकिस्तान के एक हैकर ने खुद को मुहम्मद बिलाल बताकर आडवाणी का वेबसाइट हैक कर लिया था। हैक करने के बाद उसने वेबसाइट पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा और कश्मीर में ‘सैन्य प्रशासन को खत्म' करने आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications