राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आडवाणी-जोशी से शामिल नहीं होने का अनुरोध, जानें वजह?

Ayodhya Ram Mandir: करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का स्थल श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की भव्य तैयारियां चल रही है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में पीएम मोदी, साधु-संतों सहित 2200 मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है।

लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, जो कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे, उनको रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने की अपील की गई।

Ayodhya Ram Mandir

समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया है। जिसकी जानकारी राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को साझा की।

दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी और जोशी को आमंत्रित किए जाने के बारे में चंपत राय ने पूछा गया तो उन्होंने कहा, "दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे ना आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।''

16 जनवरी से पूजा होगी शुरू

चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारी जोरों पर है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी।

आमंत्रित लोगों की विस्तृत सूची देते हुए राय ने कहा कि स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी संभवत: अभिषेक समारोह में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि आडवाणी अब 96 वर्ष के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल

चंपत राय ने कहा कि छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई सहित कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

प्रतिष्ठा समारोह के बाद अनुष्ठान परंपराओं के अनुसार 24 जनवरी से 48 दिनों तक 'मंडल पूजा' आयोजित की जाएगी। मंदिर 23 जनवरी को भक्तों के लिए खोला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+