संसद में आडवाणी को वापस मिला अपना कमरा, नेमप्लेट में बदलाव

लेकिन उनके नेमप्लेट में बदलाव किया गया हैं। अब इस उन के नेमप्लेट पर पूर्व पद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकारी अध्यक्ष नहीं लिखा है। आडवाणी कुछ समय के लिए अपने ही कमरे में बैठे और उनके स्टाफ ने भी अपनी सीटें ग्रहण कीं। नया घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि पार्टी नेता को पसंदीदा कमरा मिले।
दरअसल जब कुछ दिन पहले आडवाणी का कमरा उनसे छीना गया था और उनकी नेमप्लेट हटाई गई थी तो वो काफी नाखुश थे। आडवाणी अपनी नाखुशी जताते हुए पिछले सप्ताह सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में आठवीं पंक्ति में बैठे थे और उन्होंने भाजपा संसदीय दल के कार्यालय में आराम करने का फैसला किया, लेकिन अब वो अपने कमरे में बनें रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications