LJP ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची, कई बीजेपी नेताओं को दिया टिकट
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी कर दी है। लोजपा की आखिरी सूची में 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

एलजेपी ने पार्टी उम्मीदवारों के नाम में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा है वहीं एक बार फिर से भाजपा के बागियों को जगह देकर जेडीयू की मुश्किल बढ़ाई है। पार्टी ने इस बार सवर्णों और महिलाओं के साथ दलितों का विशेष ध्यान रखा है। सीट में 7 नाम महिलाओं के हैं।
एलजेपी ने महिषी सीट से आरजेडी के दिवंगत नेता अब्दुल गफूर के बेटे अब्दुर रज्जाक को टिकट देकर मैदान में उतारा है।



एलजेपी ने बीजेपी नेताओं को टिकट देने के बाद जेडीयू की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई है। अमित शाह समेत सभी बीजेपी नेता एलजेपी से अलग चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं लेकिन लोजपा नेता चिराग पासवान के बयानों के चलते कई सवाल खड़े होते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications